Tuesday, November 27, 2018

बैंक में जरूर करा लें मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड, वरना बंद हो सकती है यह सुविधा

अगर आपका  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई बैंक) में अकाउंट है तो आपको दो तारीखों को अच्छे से याद कर लेना चाहिए। पहली यह कि बैंक ने अपने सभी ग्राहकों से कहा है कि वे 30 नवंबर से पहले अपना मोबाइल नंबर अपने बैंक अकाउंट से रजिस्टर करा लें, जिससे उनकी इंटरनेट बैंकिग सुविधा चालू रहे। इसके अलावा बैंक ने अपने ग्राहकों से यह भी कहा है कि एसबीआी के मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले एटीएम कम डेबिट कार्ड को ईएमवी चिप वाले कार्ड 31 दिसंबर से पहले बदल लें।
अगर आप इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग सुविधा का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इस महीने की आखिरी तारीख यानी 30 नवंबर तक अपना मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर्ड कराना होगा। अगर आपका मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर्ड नहीं होगा तो एसबीआई आपकी इंटरनेट बैंकिंग सुविधा को एक दिसंबर से बंद कर देगा।
इसके अलावा एसबीआी के मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले एटीएम कम डेबिट कार्ड को ईएमवी चिप वाले कार्ड से 31 दिसंबर से पहले बदलना होगा। नए कार्ड के लिए ऑनलाइन बैंकिंग से आवेदन कर सकते हैं। अपनी बैंक शाखा जाकर भी नए कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है। पुराने डेबिट कार्ड के पीछे की तरफ एक काली पट्टी नजर आती है। यही काली पट्टी मैग्नेटिक स्ट्रिप है, जिसमें आपके खाते की पूरी जानकारी दर्ज होती है। एटीएम में स्वैप करने के बाद पिन नंबर डालते ही खाते से पैसे निकल आते हैं। ये पुराने कार्ड मैजिस्ट्रिप (मैग्नेटिक) डेबिट कार्ड 31 दिसंबर से अपने आप बंद हो जाएंगे। इनके बदले में बैंक नए जमाने के चिप वाले ईएमवी कार्ड दे रहा है। मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले कार्ड सुरक्षा के लिहाज से कमजोर हैं इसीलिए ऐसे कार्डों को चिप वाले कार्ड में तब्दील किया जा रहा है। इसके एवज में बैंक कोई भी शुल्क नहीं ले रहे हैं।अगर आपका  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई बैंक) में अकाउंट है तो आपको दो तारीखों को अच्छे से याद कर लेना चाहिए। पहली यह कि बैंक ने अपने सभी ग्राहकों से कहा है कि वे 30 नवंबर से पहले अपना मोबाइल नंबर अपने बैंक अकाउंट से रजिस्टर करा लें, जिससे उनकी इंटरनेट बैंकिग सुविधा चालू रहे। इसके अलावा बैंक ने अपने ग्राहकों से यह भी कहा है कि एसबीआी के मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले एटीएम कम डेबिट कार्ड को ईएमवी चिप वाले कार्ड 31 दिसंबर से पहले बदल लें।
अगर आप इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग सुविधा का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इस महीने की आखिरी तारीख यानी 30 नवंबर तक अपना मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर्ड कराना होगा। अगर आपका मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर्ड नहीं होगा तो एसबीआई आपकी इंटरनेट बैंकिंग सुविधा को एक दिसंबर से बंद कर देगा।
इसके अलावा एसबीआी के मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले एटीएम कम डेबिट कार्ड को ईएमवी चिप वाले कार्ड से 31 दिसंबर से पहले बदलना होगा। नए कार्ड के लिए ऑनलाइन बैंकिंग से आवेदन कर सकते हैं। अपनी बैंक शाखा जाकर भी नए कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है। पुराने डेबिट कार्ड के पीछे की तरफ एक काली पट्टी नजर आती है। यही काली पट्टी मैग्नेटिक स्ट्रिप है, जिसमें आपके खाते की पूरी जानकारी दर्ज होती है। एटीएम में स्वैप करने के बाद पिन नंबर डालते ही खाते से पैसे निकल आते हैं। ये पुराने कार्ड मैजिस्ट्रिप (मैग्नेटिक) डेबिट कार्ड 31 दिसंबर से अपने आप बंद हो जाएंगे। इनके बदले में बैंक नए जमाने के चिप वाले ईएमवी कार्ड दे रहा है। मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले कार्ड सुरक्षा के लिहाज से कमजोर हैं इसीलिए ऐसे कार्डों को चिप वाले कार्ड में तब्दील किया जा रहा है। इसके एवज में बैंक कोई भी शुल्क नहीं ले रहे हैं
हिंदी फिल्मों को कई बेहतरीन और सुपरहिट गाने देने वाले गायक मोहम्मद अजीज का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अजीज 64 वर्ष के थे और कोलकाता से एक कार्यक्रम खत्म कर मुंबई लौटे थे। मुंबई एयरपोर्ट पर ही उनकी तबीयत खराब हो गई। अजीज के निधन की खबर मिलते ही फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। अजीज सोमवार की रात कोलकाता में एक इवेंट के लिए गए थे। दोपहर जब लौटे तो उनकी एयरपोर्ट पर भी तबीयत खराब होने लगी। उन्हें तुरंत नानावटी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
मोहम्मद अजीज ने अलग-अलग भाषाओं में 20 हजार से अधिक गाने गाए। दो जुलाई 1954 पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर में जन्में मोहम्मद अजीज को उनके कई सुपरहिट गानों के लिए याद किया जाता है। अजीज ने हिंदी के अलावा उड़िया और बांग्ला में भी गाने गाए।
मोहम्मद रफी के उत्तराधिकारी 
अस्सी और नब्बे के इस मशहूर गायक को एक समय में मोहम्मद रफी का उत्तराधिकारी कहा जाता था। मोहम्मद अजीज को मुन्ना भाई के नाम से भी जाना जाता है।
अनु मलिक ने दिया ब्रेक
1985 में मोहम्मद अजीज को अनु मलिक ने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मर्द’ के टाइटल गीत ‘मैं मर्द तांगे वाला’ से गायिकी में ब्रेक दिया था। 
अजीज के कुछ लोकप्रिय गीत
- आजकल याद कुछ रहता नहीं  (1986)
- ऐसी अपनी जोड़ी ऐसा अपना प्यार  (1988)
- मितवा भूल न जाना... (1988 )
- लाल दुपट्टा मलमल का... (1989)
- मैं से मीना से न साकी से... ( 1987)
भगवान जगन्नाथ के भजन
मोहम्मद अजीज ने ओडिया भाषा में भगवान जगन्नाथ के लिए भजन भी गाए जो काफी लोकप्रिय हुए।

Wednesday, November 7, 2018

संजय राऊत का सीएम फडणवीस पर तंज, योगी ने बदले 3 शहरों के नाम आप कब बदलेंगे ?

मुंबई: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने अब तक तीन मशहूर शहरों के नाम बदल दिए हैं. पहले मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन किया गया. उसके बाद इलाहाबाद का नाम बदल कर प्रयागराज किया गया. दिवाली के दिन सीएम योगी ने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया. इस तरह उत्तर प्रदेश में नाम बदलने की राजनीति तेज हो गई है. सीएम योगी के इन फैसलों को लेकर शिवसेना नेता संजय राऊत ने ट्वीट कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को निशाने पर  लिया.
संजय राउत ने ट्वीट किया कि योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया. इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया गया. तो महाराष्ट्र में औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर कब होगा ?, उस्मानाबाद का नाम धाराशिव कब होगा ? सीएम फडणवी
बता दें, सीएम योगी ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज से फैजाबाद को भी अयोध्‍या के नाम से जाना जाएगा. सीएम योगी ने कहा, अयोध्‍या हमारी आन बान और शान का प्रतीक है. अयोध्या की पहचान भगवान राम से है. आज से फैजाबाद का नाम अयोध्या होगा. उन्होंने कहा, मोदी सरकार राम राज्य की अवधारणा पर काम कर रही है. पहले लोग अयोध्या का नाम लेने से डरते हैं. पूरा देश चानता है कि अयोध्या क्या चाहती है.
अयोध्‍या में एयरपोर्ट और मेडि‍कल कॉलेज
इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने कई और कार्यक्रम की घोषणा की. उन्‍होंने कहा, यहां पर राजा दशरथ के नाम पर एक मेडि‍कल कॉलेज खोला जाएगा. इसके अलावा अयोध्‍या में वर्ल्‍ड क्‍लास एयरपोर्ट का नि‍र्माण भी कि‍या जाएगा. इसका नाम भगवान राम के नाम पर रखा जाएगा. सीएम योगी ने कहा, मोदी सरकार राम राज्य की अवधारणा पर काम कर रही है. पहले लोग अयोध्या का नाम लेने से डरते हैं. पूरा देश चानता है कि अयोध्या क्या चाहती है. दुनिया की कोई भी ताकत अयोध्या के साथ अन्याय नहीं कर सकती. सरयू तट पर राम की पैड़ी बनाई जाएगी. योगी ने कहा, सरयू में जी में कोई गंदा नाला नहीं गिरेगा.
इटावा: हरियाणा के गुरूग्राम से बिहार जा रही एक बस के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक बच्ची की मौत हो गई तथा कई अन्य यात्री घायल हो गए. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार देर रात बिहार जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गयरी जिससे मीनाक्षी नाम की सात माह की एक बच्ची की मौत हो गयी.
उन्होंने बताया कि मीनाक्षी बिहार के सीवान निवासी प्रताप सिंह की पुत्री थी. इस हादसे में बस के अन्य 48 यात्री घायल हो गए. बस यात्री दीपावली पर्व पर अपने अपने घर जा रहे थे. यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जिले के चौविया थाना क्षेत्र के तहत ग्राम खडैता के निकट हुआ. उन्होंने बताया कि घायल यात्रियों में ज्यादातर को मामूली चोटें आयी हैं जिनका इलाज चल रहा है.
स इसका जवाब दें.