Tuesday, November 27, 2018

बैंक में जरूर करा लें मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड, वरना बंद हो सकती है यह सुविधा

अगर आपका  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई बैंक) में अकाउंट है तो आपको दो तारीखों को अच्छे से याद कर लेना चाहिए। पहली यह कि बैंक ने अपने सभी ग्राहकों से कहा है कि वे 30 नवंबर से पहले अपना मोबाइल नंबर अपने बैंक अकाउंट से रजिस्टर करा लें, जिससे उनकी इंटरनेट बैंकिग सुविधा चालू रहे। इसके अलावा बैंक ने अपने ग्राहकों से यह भी कहा है कि एसबीआी के मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले एटीएम कम डेबिट कार्ड को ईएमवी चिप वाले कार्ड 31 दिसंबर से पहले बदल लें।
अगर आप इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग सुविधा का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इस महीने की आखिरी तारीख यानी 30 नवंबर तक अपना मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर्ड कराना होगा। अगर आपका मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर्ड नहीं होगा तो एसबीआई आपकी इंटरनेट बैंकिंग सुविधा को एक दिसंबर से बंद कर देगा।
इसके अलावा एसबीआी के मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले एटीएम कम डेबिट कार्ड को ईएमवी चिप वाले कार्ड से 31 दिसंबर से पहले बदलना होगा। नए कार्ड के लिए ऑनलाइन बैंकिंग से आवेदन कर सकते हैं। अपनी बैंक शाखा जाकर भी नए कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है। पुराने डेबिट कार्ड के पीछे की तरफ एक काली पट्टी नजर आती है। यही काली पट्टी मैग्नेटिक स्ट्रिप है, जिसमें आपके खाते की पूरी जानकारी दर्ज होती है। एटीएम में स्वैप करने के बाद पिन नंबर डालते ही खाते से पैसे निकल आते हैं। ये पुराने कार्ड मैजिस्ट्रिप (मैग्नेटिक) डेबिट कार्ड 31 दिसंबर से अपने आप बंद हो जाएंगे। इनके बदले में बैंक नए जमाने के चिप वाले ईएमवी कार्ड दे रहा है। मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले कार्ड सुरक्षा के लिहाज से कमजोर हैं इसीलिए ऐसे कार्डों को चिप वाले कार्ड में तब्दील किया जा रहा है। इसके एवज में बैंक कोई भी शुल्क नहीं ले रहे हैं।अगर आपका  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई बैंक) में अकाउंट है तो आपको दो तारीखों को अच्छे से याद कर लेना चाहिए। पहली यह कि बैंक ने अपने सभी ग्राहकों से कहा है कि वे 30 नवंबर से पहले अपना मोबाइल नंबर अपने बैंक अकाउंट से रजिस्टर करा लें, जिससे उनकी इंटरनेट बैंकिग सुविधा चालू रहे। इसके अलावा बैंक ने अपने ग्राहकों से यह भी कहा है कि एसबीआी के मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले एटीएम कम डेबिट कार्ड को ईएमवी चिप वाले कार्ड 31 दिसंबर से पहले बदल लें।
अगर आप इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग सुविधा का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इस महीने की आखिरी तारीख यानी 30 नवंबर तक अपना मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर्ड कराना होगा। अगर आपका मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर्ड नहीं होगा तो एसबीआई आपकी इंटरनेट बैंकिंग सुविधा को एक दिसंबर से बंद कर देगा।
इसके अलावा एसबीआी के मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले एटीएम कम डेबिट कार्ड को ईएमवी चिप वाले कार्ड से 31 दिसंबर से पहले बदलना होगा। नए कार्ड के लिए ऑनलाइन बैंकिंग से आवेदन कर सकते हैं। अपनी बैंक शाखा जाकर भी नए कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है। पुराने डेबिट कार्ड के पीछे की तरफ एक काली पट्टी नजर आती है। यही काली पट्टी मैग्नेटिक स्ट्रिप है, जिसमें आपके खाते की पूरी जानकारी दर्ज होती है। एटीएम में स्वैप करने के बाद पिन नंबर डालते ही खाते से पैसे निकल आते हैं। ये पुराने कार्ड मैजिस्ट्रिप (मैग्नेटिक) डेबिट कार्ड 31 दिसंबर से अपने आप बंद हो जाएंगे। इनके बदले में बैंक नए जमाने के चिप वाले ईएमवी कार्ड दे रहा है। मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले कार्ड सुरक्षा के लिहाज से कमजोर हैं इसीलिए ऐसे कार्डों को चिप वाले कार्ड में तब्दील किया जा रहा है। इसके एवज में बैंक कोई भी शुल्क नहीं ले रहे हैं
हिंदी फिल्मों को कई बेहतरीन और सुपरहिट गाने देने वाले गायक मोहम्मद अजीज का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अजीज 64 वर्ष के थे और कोलकाता से एक कार्यक्रम खत्म कर मुंबई लौटे थे। मुंबई एयरपोर्ट पर ही उनकी तबीयत खराब हो गई। अजीज के निधन की खबर मिलते ही फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। अजीज सोमवार की रात कोलकाता में एक इवेंट के लिए गए थे। दोपहर जब लौटे तो उनकी एयरपोर्ट पर भी तबीयत खराब होने लगी। उन्हें तुरंत नानावटी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
मोहम्मद अजीज ने अलग-अलग भाषाओं में 20 हजार से अधिक गाने गाए। दो जुलाई 1954 पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर में जन्में मोहम्मद अजीज को उनके कई सुपरहिट गानों के लिए याद किया जाता है। अजीज ने हिंदी के अलावा उड़िया और बांग्ला में भी गाने गाए।
मोहम्मद रफी के उत्तराधिकारी 
अस्सी और नब्बे के इस मशहूर गायक को एक समय में मोहम्मद रफी का उत्तराधिकारी कहा जाता था। मोहम्मद अजीज को मुन्ना भाई के नाम से भी जाना जाता है।
अनु मलिक ने दिया ब्रेक
1985 में मोहम्मद अजीज को अनु मलिक ने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मर्द’ के टाइटल गीत ‘मैं मर्द तांगे वाला’ से गायिकी में ब्रेक दिया था। 
अजीज के कुछ लोकप्रिय गीत
- आजकल याद कुछ रहता नहीं  (1986)
- ऐसी अपनी जोड़ी ऐसा अपना प्यार  (1988)
- मितवा भूल न जाना... (1988 )
- लाल दुपट्टा मलमल का... (1989)
- मैं से मीना से न साकी से... ( 1987)
भगवान जगन्नाथ के भजन
मोहम्मद अजीज ने ओडिया भाषा में भगवान जगन्नाथ के लिए भजन भी गाए जो काफी लोकप्रिय हुए।

No comments:

Post a Comment